Top 10 richest people in the world 2021: फोर्ब्स (Forbes top 10 richest) ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार इस साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बनाई है फोर्ब्स की इस अरबपतियों की सूची में इस साल 493 नए लोगों की एंट्री हुई है
दूसरे स्थान पर रहे एलन मस्क (Elon Musk Networth)
एलन मस्क 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं
तीसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)
वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. उनकी संपत्ती 150 बिलियन डॉलर है.
बिल गेट्स को मिला चौथा स्थान (Bill Gates Networth)
लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं. बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है.
पांचवे स्थान पर रहे फेसबूक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg Facebook)
लिस्ट में पांचवें स्थान पर फेसबूक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है. उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर है.
छठे स्थान पर वॉरेन बफेट (Warren Buffet sixth richest man in the world)
लिस्ट में छठे स्थान पर 96 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ वॉरेन बफेट का नाम है.
सांतवा स्थान मिला लैरी एलिसन को (Larry Ellison Networth)
फोर्ब्स की 35 वीं सूची में इस बार Larry Ellison को 93 बिलियन डॉलर के साथ सांतवा स्थान मिला है.
आंठवें स्थान लैरी पेज को मिला (Larry Page Google Networth)
वहीं गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने 91.5 बिलियन डॉलर के साथ आंठवें स्थान को अपने नाम किया है.
नौंवे स्थान पर हैं सर्गी ब्रिन (Sergey Brin Google Networth)
वहीं अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट और गूगल (Google) के दूसरे सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन इस लिस्ट में 89 बिलियन डॉलर के साथ नौंवे स्थान पर हैं.
10वें स्थान पर रहे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Networth)
इस लिस्ट में 10वें स्थान को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (richest Indian Mukesh Ambani) ने अपने नाम किया है. उनकी अनुमानित संपत्ती 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
Forbes Real Time Billionaires List: फोर्ब्स की अगस्त 2021 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो गई है. इस साल लग्जरी फैशन ब्रांड Louis Vuitton के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) सबको पछाड़ा है और दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon musk) को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. बता दें कि इससे पहले अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हुआ करते थे.
बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स ने रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बर्नार्ड अर्नाल्ट शीर्ष पर हैं. फोर्ब्स की माने तो बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 198.9 अरब डॉलर हो गई है, जिसके बाद उन्होंने जेफ बेजोस को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर आदमी (world's Richest Man) का तमगा हासिल किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) आते हैं, जिनकी संपत्ति 194.9 अरब डॉलर है और तीसरे नंबर पर टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon musk) ने जगह ली है और उनकी संपत्ति 185.5 आंकी की गई है. बर्नार्ड अर्नाल्ट ने जेफ बेजोस और एलन मस्क को पछाड़ा है.
कब की इस ब्रांड की शुरुआत
बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था. इसके बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया, जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी स्वामित्व था और इसके बाद Louis Vuitton में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा. बर्नार्ड अर्नाल्ट को पेंटिग्स का बहुत शौक है और इसी के चलते उनके पास मॉडर्न और कंटेम्पररी पेटिंग्स ज्यादा हैं.
बर्नार्ड अर्नाल्ट के बारे में जानिए
बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रूबैक्स में हुआ था. उन्होंने प्रतिष्ठित स्कूल इकोले पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इससे पहले दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं.
No comments:
Post a Comment