Saturday, January 8, 2022

Paytm क्या हैं? पेटीम कैसे Use करे और Online Payment कैसे करे?

 Paytm kya hai? Paytm (पेटीम) कैसे Use करे? or Paytm से Online Payment कैसे करे? Paytm एक ट्रांसफर फण्ड है जिसके माध्यम से हम घर बैठे बैठे Online Payment कर सकते है. Paytm एक Online Wallet है जिसमे कोई cash नही निकाल सकता है. जिस प्रकार हम अपने पर्स में पैसे रखते है.

ठीक उसी प्रकार Paytm Wallet भी Online cash Wallet होता है. पेटीएम की शुरुआत सिर्फ Mobile रीचार्ज, डीटीएच और बिल Payment किया जाता था. इसके बाद Feb 2014 में Paytm कंपनी E-commerce बन गयी. जिसमे Shopping, Traveling, Entertainment, Food etc. जैसे क्षेत्र में इसका उपयोग होने लगा है.

Bank Account से Paytm Me Paise Kaise Dale

Paytm Kya Hai

पेटीएम एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक भुगतान कंपनी है जो मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल वॉलेट की सुविधा उपलब्ध करवाती है, यानी हम ऑनलाइन टिकट बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान जैसे कई सारे काम अपने स्मार्टफोन के माध्यम से कर सकते है। पहले पेटीएम से केवल मोबाइल रिचार्ज और DTH रिचार्ज किया जा सकता था परन्तु अब पेटीएम से सभी प्रकार के लेन-देन ऑनलाइन किए जा सकते हैं।


Paytm App Use करने के फायदे

  • Online Recharge – Paytm Wallet के द्वारा आप अपने Prepaid Mobile को Online Recharge कर सकते है। और अपने Airtel, BSNL, Reliance और Vodafone जैसे Postpaid Mobile का Bills भी Pay कर सकते है। इसके अलावा आप DTH Recharge, बिजली का बिल, गैस का बिल, पानी का बिल भी Paytm wallet के द्वारा pay कर सकते है।
  • Online Shopping – आप Paytm के द्वारा अपने लिए online shopping आसानी से कर सकते है।इसके लिए Paytm पर Users को भारी Discount भी दिया जाता है। और यदि आप Paytm से Online Shopping करते है तो आपको फ्री cashback भी प्राप्त होता है।
  • Ticket Booking – Paytm के द्वारा आप Flight Ticket, Train Ticket, Bus Ticket की ऑनलाईन बुकिंग आसानी से कर सकते है और आप Movies की Ticket भी Paytm के द्वारा बुक कर सकते है।
  • Money transfer – Paytm के माध्यम से आप अपने दोस्तों या कस्टमर के साथ online पैसे की लेन देन आसानी से कर सकते है। इसके अलावा Online Taxi (Uber और Ola) को online Payment भी कर सकते है।


Paytm App डाउनलोड कैसे करे

Paytm App को आप Google Play Store और ios store से डाउनलोड कर सकते है। Paytm App को 100M+ से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है और गूगल प्लेस्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 की है।

Paytm App को डाउनलोड करने के लिए बताये गए स्टेप को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको Google Play Store में जाना है।
  • अब Search बॉक्स में Paytm लिखे और सर्च करें।
  • यह एप्प आपको सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई देगा।
  • बस आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
  • Paytm App डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा और फिर आपके फ़ोन में Install हो जायेगा।

Paytm Account कैसे बनाये

  • Paytm App Install करने के बाद उसे अपने फ़ोन में ओपन करके Signup पर क्लिक कीजिये।
  • इसके बाद अपनी मोबाइल नंबर और एक पासवर्ड enter कीजिये और सबसे नीचे email id के ऑप्शन में ईमेल id भर कर “Proceed” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके “Done” पर क्लिक करे।
  • नए पेज में अपना Mobile नंबर, First Name, Last Name, जन्म तारीख (DOB) और Gender सेलेक्ट करके Confirm Button पर क्लिक करे। अब आप का paytm एकाउंट बन चुका है।

Note – Paytm यूज़ करने के लिए आपके पास Debit/Credit Card और Net Banking होना जरुरी है तभी आप Paise Add और Payment कर पाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Song कैसे Download करें (Apps या Website से डाउनलोड करें)

  Song Kaise Download Kare?   अपने मनपसंद के   Song, MP3, Music,  gana  डाउनलोड कैसे करते हैं ? Online internet पर बहुत सारे Website मिल जात...