Saturday, January 8, 2022

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं और कैसे कर सकते हैं बचाव

 क्या हैं ये तीन लक्षण

लगातार खांसी आना- इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं.



बुख़ार- इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है.

गंध और स्वाद का पता नहीं चलना- विशेषज्ञों का कहना है कि बुख़ार और खांसी के अलावा यह भी वायरस संक्रमण का वह संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. आपको किसी चीज़ का स्वाद या गंध नहीं आएगी, या फिर आपको ये नॉर्मल से अलग लगेंगे.

कोरोना से बचाव के 5 उपाय

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का बेहद आसान तरीका यही है कि आप बार-बार अपनी नाक, आंख और मुंह में हाथ लगाने से बचें। दरअसल अगर आपने किसी संक्रमित जगह को छू लिया हो तो और उसके बाद आप अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने आप खुद ही उस वायरस को शरीर में प्रवेश करा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपने फेस को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल

यह तरीका भी कोरोना वायरस से बचने का बेहद आसान तरीका है। लिफ्ट के बटन, पब्लिक प्लेस पर लगे दरवाजे और टॉइलट के दरवाजों के नॉब और हैंडल, सबसे ज्यादा संक्रमित होते हैं। ऐसे वक्त में जब देश में कोरोना वायरस फैलने की आशंका है, आपको इन्हें पकड़ने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कोरोना वायरस किसी भी स्टील के हैंडल या लिफ्ट के बटन में सबसे ज्यादा दिन जिंदा रहता है? लिहाजा कोशिश करें लिफ्ट के बटन को कोहनी से प्रेस करें। अगर आपने इन्हें छू भी लिया तो जल्द से जल्द हाथ को साबुन पानी से धो लें या हैंड सैनिटाइजर से हाथों को साफ कर लें।

ओमिक्रॉम वेरिएंट के लक्षण क्याहैं?

अब तक पता चले प्रमुख पांच लक्षण हैं:

  • बहती नाक
  • सिरदर्द
  • थकान (हल्की या बहुत ज़्यादा)
  • छींक आना
  • गले में खराश
  • क्या सबको एक जैसा कोविड होता है?

    नहीं. कोरोनो वायरस कई अंगों पर असर डाल सकता है और लोगों को अलग-अलग तरह के लक्षण हो सकते हैं.

    40 लाख लोगों के डेटा को देखने वाले वैज्ञानिक कहते हैं कि कोविड के छह प्रकार हो सकते हैं.

    जिनमें लक्षण कुछ ऐसे होते हैं:

    • बुखार नहीं होता, लेकिन फ्लू की तरह: सिरदर्द, गंध ना आना, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, गले में खराश, सीने में दर्द, बुखार न होना
    • बुखार के साथ फ्लू जैसा: सिरदर्द, गंध ना आना, खांसी, गले में खराश, गला बैठना, बुखार, भूख न लगना
    • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल:सिरदर्द, गंध ना आना, भूख ना लगना, दस्त, गले में खराश, सीने में दर्द, इसमें खांसी नहीं होती
    • थकान (गंभीरता का स्तर एक): सिरदर्द, गंध ना आना, खांसी, बुखार, गला बैठना, सीने में दर्द, थकान
    • कन्फ्यूजन (गंभीरता का स्तर दो): सिरदर्द, गंध ना आना, भूख ना लगना, खांसी, बुखार, गला बैठना, गले में खराश, सीने में दर्द, थकान, भ्रम, मांसपेशियों में दर्द
    • पेट और श्वसन (गंभीरता का स्तर तीन): सिरदर्द, गंध ना आना, भूख ना लगना, खांसी, बुखार, गला बैठना, गले में खराश, सीने में दर्द, थकान, भ्रम, मांसपेशियों में दर्द, सांस की तकलीफ, दस्त, पेट दर्द

    और शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि उल्टी, दस्त और पेट में ऐंठन बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण का संकेत हो सकता है.

No comments:

Post a Comment

Song कैसे Download करें (Apps या Website से डाउनलोड करें)

  Song Kaise Download Kare?   अपने मनपसंद के   Song, MP3, Music,  gana  डाउनलोड कैसे करते हैं ? Online internet पर बहुत सारे Website मिल जात...