कम्प्यूटर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. स्कूल से लेकर ऑफिस तक में इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है. और दैनिक कामकाज निपटाने के लिए घरों में भी कम्प्यूटर का उपयोग खूब किया जा रहा है.
इसलिए हम सभी को अच्छी तरह से कम्प्यूटर का परिचय होना चाहिए. तभी हम इस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग ठीक ढंग से करने में कामयाब हो सकते है. साथ ही प्रतियोगि परिक्षाओं में भी कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते है. इस कारण भी कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरुरी हो जाता है.
कंप्यूटर की परिभाषा – Computer Definition in Hindi
“Computer एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका उपयोग गणना करने, डेटा/इन्फॉर्मेशन को स्टोर, व्यवस्थित, और पुनःप्राप्त करने, तथा अन्य मशीनों को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।“
आसान भाषा में Computer, यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों (Instructions) के आधार पर प्रोसेसिंग करके परिणाम उत्पन्न करता है। इसके अलावा Computer की स्टोरेज डिवाइस में डेटा को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, ताकि दुबारा जरूरत पड़ते ही उसे प्राप्त किया जा सके।Computer के जनक कोन है?शब्द Computer इंग्लिश शब्द ‘Compute’ से लिया गया है, जिसका हिंदी मतलब है ― गणना करना। आज से कई सौ सालों पहले यह शब्द उस व्यक्ति के लिये उपयोग किया जाता था, जो गणना करते थे (अर्थात गणितज्ञ थे)। जब यही काम बाद में Computer करने लगे तो उन्हें गणकयंत्र (Calculating Machine) कहा जाने लगा।
हालांकि शुरुआती Computer आज जितने आधुनिक नही थे, उन्हें सिर्फ तेजी से गणना करने के उद्देश्य से बनाया गया था। इसके विपरीत आधुनिक Computer एक प्रोग्रामेबल मशीन (Programmable Machine) होते है; जिनसे प्रत्येक कार्य करवाने के लिये Program लिखे जाते है। यह निर्देशों का एक समूह होता है जो Computer को बताता है, कि क्या करना है और कैसे करना है, इसे Software भी कहा जाता है।
कम्प्यूटर का पूरा नाम क्या है – Computer Full Form in Hindi
कम्प्यूटर बहु-उपयोगी मशीन होने के कारण आज तक भी इसको एक परिभाषा में नही बाँध पाँए है. इसी कड़ी में कम्प्यूटर का पूरा नाम भी चर्चित रहता है. जिसकी अलग लोगों और संस्थाओं ने अपने अनुभव के आधार पर भिन्न-भिन्न व्याख्या की है. लेकिन, इनमे से कोई भी Standard Full Form नही है. मैंने आपके लिए एक कम्प्यूटर की फुल फॉर्म नीचे बताई है. जो काफी लोकप्रिय और अर्थपूर्ण है.
C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used in
T – Technology
E – Education and
R – Research
कंप्यूटर की सरंचना- संगठन (Orgnisation of Computer)
कंप्यूटर की सरंचना (Orgnisation of Computer in Hindi) एक जैसी ही होती हैं चाहे वह बड़ा कंप्यूटर हो या छोटा।
प्रत्येक कंप्यूटर पांच भाग होते हैं :-
(i) निवेश या इनपुट ईकाई (Input Unit)
(ii) स्मृति (Memory)
(iii) गणितीय एवं तार्किक ईकाई (ALU)
(IV) कण्ट्रोल यूनिट (Control Unit)
(V) निर्गत या आउटपुट ईकाई (Output Unit)
(1) केंद्रीय संसाधन ईकाई (CPU) :-
कंप्यूटर की सिस्टम यूनिट में मुख्य हार्डवेयर CPU होता है। सिस्टम यूनिट एक बॉक्स होता है जिसमे CPU के अलावा कंप्यूटर की अन्य डिवाइसेज एवं परिपथ बोर्ड होते हैं
जो एक मुख्य परिपथ बोर्ड ‘मदर बोर्ड’ पर संयोजित रहते हैं। इस प्रकार कंप्यूटर का अधिकाश परिपथ सिस्टम यूनिट होता है।
CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता हैं।
No comments:
Post a Comment